Coronavirus

नई दिल्ली। देश में बुधवार को कोरोना के मामले में 10 हजार से अधिक की वृद्धि हो गई जिसने लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 35,178 नए मामले आए हैं जबकि 440 लोगों की मौत हो गई। वहीं 37,169 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।

देश में एक्टिव मरीजों की संख्या  3,67,415 है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,32,519 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,14,85,923 हो गई है।

बता दें कि मंगलवार को पांच महीने बाद कोरोना के सबसे कम मामले सामने आए थे। देश में मंगलवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 25,166 नए मामले सामने आए थे। वहीं, 437 लोगों की मौत हुई थी। 36 हजार 830 लोग स्वस्थ हो गए थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।