रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिला आईएएस (IAS) एम गीता दिल्ली में क्वारेंटाईन की गई हैं। इसकी वजह ये है कि एम गीता 22 मई को अमेरिका से लौटी थीं। 97 बैच की आईएएस एम गीता मैनेजमेंट कोर्स करने के लिए पिछले साल मई में हावर्ड यूनिवर्सिटी गई थी। एक साल का मैनेजमेंट कोर्स मई में समाप्त होता। लेकिन, कोविड-19 ने अमेरिका में जब कहर बरपाना चालू किया तो वहां की सारी यूनिवर्सिटी बंद कर दी गई।

हावर्ड के हॉस्टल भी खाली कर लिए गए। हालांकि, मैनेजमेट कोर्स का एग्जाम हो गया था। लेकिन, डिग्री नहीं मिली थी। इस महीने कान्वोकेश्न में डिग्री प्रदान की जाती। लेकिन, यूनिवर्सिटी बंद होने के कारण गीता को इंडिया लौटना पड़ा। अमेरिका से लौटने के कारण गीता को दिल्ली के क्वारेंटाईन सेंटर में क्वारंटाईन होना पड़ा। वे 22 मई से क्वारंटाईन सेंटर में हैं। क्वारंटाईन अवधि पूरा होने के बाद वे दिल्ली से छत्तीसगढ़़ लौटेंगी।

बता दें कि गीता यहां ओडीएफ की प्रमुख रह चुकी हैं। तत्कालीन एसीएस पंचायत एमके राउत के साथ उन्होंने ओडीएफ में काफी काम किया था। उस वजह से ओडीएफ में छत्तीसगढ़ का काफी नाम हुआ। ओडीएफ के बाद गीता महिला बाल विकास विभाग की सिकरेट्री रहीं। महिला बाल विकास में रहने के दौरान भी छत्तीसगढ को कई अवार्ड मिले। बेटी बचाओ मुहिम के लिए राष्ट्रपति ने उन्हें सम्मानित किया था। उन्हें राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम संचालन का मौका भी दिया गया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।