Corona Vaccine: आज से सभी केंद्रों में टीकाकरण, छत्तीसगढ़ पहुंची ढाई लाख वैक्सीन

रायपुर। Corona Vaccine: राज्य में 2.49 लाख कोविशील्ड वैक्सीन पहुंच चुकी है। विशेष विमान से माना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद राज्य वैक्सीन भंडार गृह में लाया गया। इसके बाद वैक्सीन को सभी जिलों में विरतण कर दिया गया है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी वीआर भगत ने बताया कि वैक्सीन की कमी के चलते टीकाकरण अभियान प्रभावित रहा। यह गुरुवार से फिर से शुरू हो जाएगा। राज्य में 4 हजार से अधिक टीकाकरण केंद्र हैं, जिसमें से रायपुर में ही 215 केंद्र शामिल हैं, जहां टीकाकरण होगा। जिन्होंने अब तक टीका नहीं लगवाया है, वे कोविन पोर्टल में पंजीयन कराकर टीका लगवा सकते हैं।

अब तक 1.2 करोड़ लोगों लगाया जा चुका है टीका

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 1.2 करोड़ लोगों टीका लगाया जा चुका है। इसमें स्वास्थ्य कर्मियों को 3.8 लाख पहली डोज, 2.40 लाख दूसरी डोज, 3.15 लाख फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहली डोज, 2.14 लाख दूसरी डोज, 45 से अधिक आयु वर्ग लोगों में 48.11 लाख को पहली डोज, 12.30 लाख को दूसरी डोज लगी हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।