नई दिल्ली/बीजिंग। दिल्ली के छावला स्थित आईटीबीपी के सेंटर में रखे गए वुहान से लाए गए 406 मरीजों की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। आईटीबीपी के प्रवक्ता ने रविवार को कहा- सभी लोगों के खून के ताजा नमूनों की जांच के बाद यह पुष्टि हुई है।

डॉक्टरों की टीम ने 14 फरवरी को इन मरीजों के खून के नमूने लिए थे। अब सभी मरीजों को चरणबद्ध तरीके से घर लाैटने की इजाजत दी जाएगी। आईटीबीपी ने कहा- स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के आधार पर मेडिकल प्रोटोकॉल और प्रकियाओं के मुताबिक मरीजों को डिस्चार्ज किया जाएगा।

वहीं, चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को बताया कि हुबेई में एक दिन में 1843 नए मामले सामने आए हैं। हुबेई प्रांत में कोरोनावायरस के नए मामलों में लगातार तीसरे दिन कमी दर्ज की गई है। चीन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या शनिवार तक 1667 दर्ज की गई। इनमें वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हुबेई प्रांत में हुई मौतें भी शामिल हैं। वहां 139 लोगों की मौत हुईं।

See also  अजय चंद्राकर ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा आरोप पत्र , कहाँ मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित करने की मांग

चीन से बाहर 3 मौतें दर्ज

कोरोनावायरस की चपेट में आकर एशिया के बाहर पहली मौत फ्रांस में हुई है। एक चीनी पर्यटक की शुक्रवार को मौत हो गई। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री एग्नेस बुजिन ने शनिवार को कहा- पीड़ित एक 80 साल का पर्यटक था, जो चीन के हुबेई प्रांत से आया था। इससे पहले वायरस के कारण चीन से बाहर केवल तीन मौतें दर्ज की गई हैं, जो कि हॉन्गकॉन्ग, जापान और फिलीपींस में हुई थीं। फ्रांस में अब तक कोरोनावायरस के कुल 11 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।