Omicron: रायपुर में दुबई से लौटी महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, अब तक विदेश से करीब 2000 हजार यात्री लौटे

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शहर का एयरपोर्ट भी इससे अछूता नहीं है। अब माना एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस के कुछ कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने की खबर आई। इंडिगो के 5 कर्मचारियों को अस्पताल भेजा गया है, करीब 15 होम आइसोलेशन पर हैं।


ऐसी हालत तब है जब एयरपोर्ट पर आने वाले लोगों और कर्मचारियों की टेस्टिंग जारी है। संक्रमण की वजह से रायपुर एयरपोर्ट पर आने-जाने पर वाले यात्रियों की संख्या भी कम हो गई है। लॉकडाउन से पहले रायपुर एयरपोर्ट से रोजाना औसतन 4500 यात्री ट्रैवल कर रहे थे, जिनकी संख्या घटकर रोजाना 2 हजार भी नहीं रह गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  Dantewada By Election- माँ देवती कर्मा के लिए वोट मांगने नक्सलगढ़ पहुँची बेटी तुलिका

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।