केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

बंगलूरू। देश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतार लगी है। इस बीच कुछ राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना के मामले डराने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बंगलूरू में स्थिति ऐसी हो गई है कि यहां हर दूसरा शख्स कोरोना पॉजिटिव निकल रहा है और संक्रमण की दर 55 फीसदी तक पहुंच गई है जो कि सबसे अधिक है।

बता दें कि मंगलवार को राज्य में जहां कोरोना के 44 हजार से अधिक मामले सामने आए उसमे आधे मामले बंगलूरू से ही थे। बंगलूरू में 20 हजार 870 कोरोना के मामले सामने आए जबकि इस बीमारी से 132 मरीजों ने दम तोड़ दिया। कर्नाटक में कुल 44 हजार 632 मामले सामने आए और 292 मरीजों की मौत हो गई। यह संख्या अब तक की सबसे अधिक थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।