कोविड-19 संक्रमण
कोविड-19 संक्रमण

नई दिल्ली। Coronavirus Second Wave देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का जबरदस्त असर दिख रहा है। बीते 24 घंटों में देशभर में कोरोना के 89,129 नए केस सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 714 मरीजों की मौत हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इन आंकड़ों के साथ ही देश में अब तक कोरोना के कुल मरीजों का आंकड़ा 1,23,92,260 पहुंच गए हैं। अब तक कुल 1,15,69,241 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। देश में 6,58,909 मरीजों का अभी विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

डराने वाले इन आंकड़ों के बीच एक खास फॉर्मूल से वैज्ञानिकों ने यह पता लगाया है कि भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अप्रैल के मध्य में अपने चरम पर होगी। वहीं मई में मरीजों की संख्या तेजी से कम हो जाएगी। यानी लोगों से अपील है कि वे कुछ दिन और मास्क लगाने तथा शारीरिक दूरी का पालन कर लें, क्योंकि जल्द ही कोरोना कमजोर पड़ने वाला है।

See also  UCC: यूसीसी लागू होने से आदिवासियों के अधिकारों पर पड़ेगा असर: दीपक बैज

कानपुर आईआईटी के मनिंद्र अग्रवाल ने अन्य वैज्ञानिकों के साथ मिलकर सूत्र नामक एक फॉर्मूला तैयार किया है। इसी फॉर्मूल की मदद से देश में कोरोना की पहली लहर के बारे में सफलतापूर्वक बताया गया था।

अग्रवाल के मुताबिक, इस बात के पक्के आसार हैं कि भारत में कोरोना के मामले 15-20 अप्रैल के बीच कभी भी चरम पर हो सकते हैं। यह एक तेज ढलान है, लेकिन रास्ते में यह संभवतः उतना ही तेज होगा, आने वाले बहुत तेजी से और मई के अंत तक नाटकीय रूप से कमी देखी जा सकती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।