covid-19 cases in india: देश में 20 दिन में 17 लाख घटे कोरोना के एक्टिव केस,छत्तीसगढ़ में 4 प्रतिशत से कम पर पहुंची संक्रमण दर
covid-19 cases in india: देश में 20 दिन में 17 लाख घटे कोरोना के एक्टिव केस,छत्तीसगढ़ में 4 प्रतिशत से कम पर पहुंची संक्रमण दर

नई दिल्ली/रायपुर। covid-19 cases in india देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार कमी आने के साथ-साथ सक्रिय रोगियों की संख्या भी घट रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 20 दिनों में कोरोना के सक्रिय रोगियों की संख्या में 17 लाख से भी अधिक की कमी आई है। इस बीच नए संक्रमणों में भी लगातार कमी आ रही है तथा सोमवार को 1.52 नए संक्रमण दर्ज किए गए हैं। मौतों में भी कमी आई है लेकिन अभी भी यह आंकड़ा तीन हजार रोजाना से ज्यादा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 10 मई को देश में सक्रिय कोरोना रोगियों की संख्या 37.45 लाख दर्ज की गई थी, जो सोमवार को घटकर 20.26 लाख रह गई। इस प्रकार इसमें 20 दिनों के दौरान 17 लाख से भी अधिक की कमी आई है।

छत्तीसगढ़ में मिले 2163 मरीज

छत्तीसगढ़ में कोरोना की बढ़ती रफ्तार पर काफी हद तक लगाम लग चुकी है। यहां संक्रमण दर 4 प्रतिशत से कम पहुंच गया है।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 2163 नए मरीज मिले।

See also  कोरोना संकट: भारत में बढ़ता ही जा रहा खतरा, देश में संक्रमित के आंकड़े 1100 के पार

प्रदेश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 9 लाख 71 हजार 463 हो गई है। इनमें से 9 लाख 22 हजार 674 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 35 हजार 731 लोग अभी भी अस्पतालों और होम आइसोलेशन में अपना इलाज करा रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।