Image Source : Google

रायपुर। Covid Update: छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों में पिछले 24 घंटे में 192 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 411 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए हैं।

अब तक राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 9 लाख 85 हजार 324 है। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 2 हजार 516 है। राज्य में सोमवार को कोरोना और को- मॉबिडिटी के साथ 1 मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में 26 जुलाई को हुए कोरोना के कुल टेस्ट की संख्या 37 हजार 440 है।

स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार सोमवार को दुर्ग से 18, राजनांदगांव से 3, बालोद से 4, बेमेतरा से 0, कबीरधाम से 0, रायपुर से 15 , धमतरी से 6, बलौदाबाजार से 13, महासमुन्द से 3, गरियाबंद से 3, बिलासपुर से 15, रायगढ़ से 5, कोरबा से 8 , जांजगीर-चांपा से 12, मुंगेली से 3, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 2, सरगुजा से 1, कोरिया से 7, सूरजपुर से 1, बलरामपुर से 4, जशपुर से 11, बस्तर से 14, कोण्डागांव से 1, दंतेवाड़ा से 3, सुकमा से 6, कांकेर से 17, नारायणपुर से 3, बीजापुर से 12 और अन्य राज्य से 2 मरीजों की पहचान की गई है।शामिल हैं।

रायपुर में निमोनिया से 9 दिन में 15 से ज्यादा की मौत

इधर प्रदेश में कोरोना, ब्लैक फंगस के बाद अब निमोनिया ने सरकार की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले 9 दिनों में 15 से ज्यादा मरीजों की निमोनिया मौत की खबर है। आंकड़ों के अनुसार एक सप्ताह के अंदर 90 से ज्यादा लोग निमोनिया से संक्रमित हो गए। सबसे ज्यादा केस जिला अस्पताल और आंबेडकर में देखने को मिले हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।