बीजापुर: सरेंडर नक्सली को माओवादी उठाकर ले गए, दो सप्ताह पहले भी की थी हत्या की कोशिश
बीजापुर: सरेंडर नक्सली को माओवादी उठाकर ले गए, दो सप्ताह पहले भी की थी हत्या की कोशिश

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर में नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है। यहां सड़क निर्माण के विरोध में खूनी वारदात को अंजाम देते हुए सरपंच की हत्या कर दी है। वहीं निर्माण में लगी 1 जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया।

घटना कुकराझोर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि हथियारबंद नक्सलियों ने ग्राम पंचायत करमरी के सरपंच बिजु सलाम की बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद PMGY के तहत चल रहे सड़क निर्माण को प्रभावित​ करने 1 जेसीबी मशीन को जला दिया।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने सड़क निर्माण काम को बंद करने की सख्त चेतावनी भी दी।है वही इस पूरी घटना के बाद पूरे गांव में ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है। फ़िलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरपंच का शव बरामद कर लिया है।

See also  पति डॉक्टर नेने कितने रोमांटिक, माधुरी दीक्षित ने दिया यह जवाब

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।