खरसिया में क्रेशर संचालक राजेश की दिन दहाड़े हत्या, विरोध में खरसिया नगर किया गया बंद
खरसिया में क्रेशर संचालक राजेश की दिन दहाड़े हत्या, विरोध में खरसिया नगर किया गया बंद

रायगढ़। जिले के खरसिया शहर में आज सुबह क्रेशर संचालक राजेश अग्रवाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वारदात से गुस्साए खरसिया नगर के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी है। राजेश के शव को खरसिया के शासकीय चिकित्सालय लाया गया है, जहां से पीएम की प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक क्रेशर व्यवसायी राजेश अग्रवाल के क्रेशर परिसर के पीछे किसी व्यक्ति की जमीन है, जिसे राजेश अग्रवाल द्वारा किराए के रूप में उपयोग किया जा रहा था, इसी जमीन के विवाद को लेकर हत्या होने की जानकारी सामने आ रही है।

आज सुबह करीब 10.30 बजे खरसिया निवासी राजेश अग्रवाल पिता रामू लाल अग्रवाल, उम्र 54 वर्ष बानीपाथर में अपने क्रेशर के पीछे स्थित जमीन को देखने गये थे, तभी बानीपाथर के ही रहने वाले धोबीलाल मंझवार ने जमीन संबंधी विवाद को लेकर कुल्हाड़ी से राजेश अग्रवाल पर ताबड़तोड़ गले व चेहरे में हमला कर दिया, जिससे राजेश अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी धोबीलाल मौके से फरार हो गया है।

See also  करोड़ों का नकली गुटखा जब्त, फैक्टरी को किया गया सील

हत्या की इस वारदात की सूचना मिलते ही खरसिया एसडीओपी निमिषा पांडे व टीआई सुमंत राम साहू पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये। पुलिस के मुताबिक आरोपी की घेराबंदी कर ली गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

बानीपथर में हुई इस जघन्य हत्या की जानकारी मिलने के बाद खरसिया में शोक की लहर है और समाज के लोग घटना को लेकर व्यथित हैं। राजेश अग्रवाल लंबे समय से ठेकेदारी के साथ ही जमीन संबंधी कारोबार करते आ रहे हैं। उनकी हत्या को लेकर जहां सभी तरफ लोगों में नाराजगी देखी जा रही है, वहीं व्यापारियों ने स्वयं आगे आकर नगर बंद कर दिया और आरोपी की जल्द गिरफ़्तारी की मांग की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।