रिपोर्ट: 50 करोड़ से अधिक फेसबुक यूजर्स का डाटा लीक, फोन नंबर समेत ये जानकारियां हुई सार्वजनिक
रिपोर्ट: 50 करोड़ से अधिक फेसबुक यूजर्स का डाटा लीक, फोन नंबर समेत ये जानकारियां हुई सार्वजनिक

वाशिंगटन। फेसबुक के 50 करोड़ से अधिक यूजर्स की निजी जानकारी लीक हो गई है। फेसबुक के लीक हुए डाटा में ईमेल एड्रेस और फोन नंबर समेत तमाम निजी जानकारियां शामिल हैं। एक रिपोर्ट से इसकी जानकारी मिली। वहीं डाटा लीक को लेकर जब दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी को घेरा गया, तो कंपनी ने कहा कि यह रिपोर्ट पुरानी है। 

मीडिया रिपोर्ट और एक साइबर विशेषज्ञ के मुताबिक, 50 करोड़ से अधिक फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारी हैकर्स के हाथ लग गई है। 2019 में लीक हुए इस डाटा में ईमेल एड्रेस, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट जैसी तमाम जानकारियां शामिल हैं। हडसन रॉक साइबर क्राइम इंटेलिजेंस फर्म के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी एलोन गैल ने शनिवार को ट्वीट कर बताया कि फेसबुक के 533,000,000 यूजर्स की निजी जानकारी लीक हुई है। 
एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, लीक हुए डाटा में से फोन नंबर समेत कुछ जानकारियां करंट की हैं। गैल ने कहा, “इसका मतलब है कि अगर आप भी फेसबुक का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह संभावना है कि फेसबुक अकाउंट के लिए उपयोग किया जाने वाला फोन नंबर लीक हो गया।

See also  निगम कर्मचारियों से व्यापारियों ने की गाली-गलौज, प्लास्टिक जब्त करने पहुंची टीम से बदसलूकी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।