DC vs PBKS IPL 2026: नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पंजाब की टीम ने इतिहास रचे हुए आईपीएल ही नहीं बल्कि टी20 इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य दिया। दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए केएल राहुल के शतक के दम पर 264 रन बनाए थे। लेकिन, पंजाब ने ये मुकाबला एक ओवर, एक गेंद रहते ही पूरा कर लिया।
DC vs PBKS IPL 2026: पंजाब की ओर से प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने तेज शुरुआत दी, जिसके बाद कप्तान Shreyas Iyer ने 71 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया। इससे पहले भी सबसे बड़ा लक्ष्य (262 रन) हासिल करने का रिकॉर्ड पंजाब के नाम ही था।
DC vs PBKS IPL 2026: इससे पहले, दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुरुआती झटके के बाद KL Rahul और Nitish Rana ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 220 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की, जो इस सीजन की सबसे बड़ी साझेदारी रही।
DC vs PBKS IPL 2026: केएल राहुल ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 67 गेंदों पर नाबाद 152 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 9 छक्के शामिल थे। यह आईपीएल में किसी भारतीय बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर और लीग इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। वहीं, नीतीश राणा ने 44 गेंदों पर 91 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
DC vs PBKS IPL 2026: दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 264 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। हालांकि, पंजाब के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए इस लक्ष्य को बौना साबित कर दिया और एक ऐतिहासिक जीत अपने नाम कर ली।


