Breaking-बजरंग पावर के सर्वेंट क्वार्टर संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश, एक संदेही हिरासत में

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला सरोरा स्थित बजरंग पावर कंपनी के सर्वेंट क्वार्टर में बीती रात रंजीत महिलांगे नामक युवक की लाश संदिग्ध हालत में मिली है। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में एक संदेही को हिरासत में लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में मृतक रंजीत के साथ में रहने वाले बाला कुर्रे को हिरासत में लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का खाना बनाने को लेकर बालाराम कुर्रे के साथ विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि बालाराम कुर्रे ने किसी ठोस चीज से रजिंत महिलांगे के सिर पर दे मारा और इस वजह से उसकी मौत हो गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।