जावा/नई दिल्ली। Death toll rises to 129, 180 injured in stadium violence after football match in Indonesia: इंडोनेशिया में शनिवार रात फुटबॉल मैच के बाद हिंसा भड़क गई। फिर मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या 129 हो गई है। जबकि, घायलों की संख्या 180 पार कर गई है।

Death toll rises to 129, 180 injured in stadium violence after football match in Indonesia: समाचार एजेंसी ने पुलिस के हवाले से बताया कि हारने वाली टीम के दर्शक भड़क गए और पिच पर हमला बोल दिया। हिंसा जावा के मलंग रीजेंसी के कंजुरुहान स्टेडियम में इंडोनेशियाई लीग बीआरआई लीगा 1 के एक फुटबॉल मैच के बाद हुई।

Death toll rises to 129, 180 injured in stadium violence after football match in Indonesia: पूर्वी जावा प्रांत में इंडोनेशिया के पुलिस प्रमुख, निको अफिंटा ने संवाददाताओं से कहा कि अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुरबाया के बीच मैच के बाद हारने वाले पक्ष के समर्थकों द्वारा पिच पर हमला कर दिया गया।

Death toll rises to 129, 180 injured in stadium violence after football match in Indonesia: जिसके बाद अधिकारियों को हमलावरों को शांत करने के लिए आंसू गैस छोड़नी पड़ी, जिससे भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि कई लोगों की मौत दम घुटने की वजह से भी हुई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।