नई दिल्ली। रविवार को रामलीला मैदान में शपथग्रहण करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सोमवार सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया। केजरीवाल समेत नई सरकार के सभी छह मंत्रियों ने आज सुबह पदभार संभाला।


कामकाज संभालने के बाद पिछली सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया ने बताया कि फिलहाल विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है। आज शाम तक सभी मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नई सरकार अगले पांच साल तक काम करने को लेकर प्रतिबद्ध है। सबसे पहले बजट की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और उसी के आधार पर काम शुरू होंगे।

रामलीला मैदान में रविवार को केजरीवाल ने तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ ही मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, इमरान हुसैन, सत्येंद्र जैन, राजेंद्र पाल गौतम और कैलाश गहलोत ने भी मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली थी।

गौरतलब है कि दिल्ली की जनता ने तीसरी बार केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने का मौके दिया है। इस बार तमाम प्रयासों के बावजूद आम आदमी पार्टी भाजपा को मात देने में सफल रही। जनता ने दिल्ली की 70 में से 62 सीटों पर केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को चुना, जबकि भाजपा को कुल आठ सीटें ही मिल पाईं।

See also  सरकार की नीतियों के खिलाफ् जेसीसीजे का 8 नवम्बर को धरना प्रदर्शन

आप के कार्यकाल में दिल्ली की सरकारी स्कूलों में हुए बदलाव और स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए विकास को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। इस बार आप की जीत के पीछे भी सरकार के कामकाज की सफलता को ही कारण बताया जा रहा है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।