Delhi liquor policy scam CBI will interrogate Deputy CM Manish Sisodia today
Delhi liquor policy scam CBI will interrogate Deputy CM Manish Sisodia today

नई दिल्ली। Delhi liquor policy scam: शराब नीति के मामले में सीबीआई ने रविवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को एक बार फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है। आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर कहा, 8-10 सालों में आप नेताओं पर 150-200 केस कर चुके हैं, लेकिन ये एक भी केस में एक रुपये का भ्रष्टाचार साबित नहीं कर पाए हैं, क्योंकि आप एक ‘कट्टर ईमानदार’ पार्टी है।

Delhi liquor policy scam: बता दें कि इससे पहले सीबीआई ने उन्हें 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन उस वक्त वे दिल्ली का बजट बनाने में व्यस्त थे, क्योंकि दिल्ली सरकार में वित्त विभाग भी मनीष सिसोदिया के पास ही है। सिसोदिया से पिछले साल 17 अक्टूबर को भी क़रीब क़रीब नौ घंटे तक पूछताछ हुई थी।

See also  Corona lockdown के चलते पुलिस ने कपिल और धीरज वधावन को दबोचा, येस बैंक केस में CBI-ED को थी तलाश

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।