रायपुर। रायपुर के उरला थाना प्रभारी की आमजनता पर बर्बरता की करतूत के बाद डीजीपी डीएम अवस्थी ने पुलिस विभाग में सख्त निर्देश जारी किये हैं। इस घटना के बाद डीजीपी डीएम अवस्थी ने सभी आईजी और एसपी को निर्देश दिया है कि वो पुलिस अधिकारी व कर्मचारी को कड़े कंट्रोल में रखे। हालांकि उरला थाना प्रभारी की करतूत पर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद विभागीय जांच और छुट्टी पर भेजने की कार्यवाही कर दी गयी है।

इधर डीजीपी डीएम अवस्थी ने सभी आईजी और एसपी को पत्र जारी कर हिदायत दी है कि अगर कोई भी पुलिसकर्मी व अधिकारी किसी आमजन से दुर्व्यवहार करता है या मारपीट करता है तो उसे ना सिर्फ तत्काल सस्पेंड किया जायेगा, बल्कि आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया जायेगा। डीजीपी अवस्थी ने साफ नसीहत दी है कि पहले भी इस बात का निर्देश पुलिसकर्मियों को दिया गया था कि वो आमलोगों के साथ सम्मान व सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करें, लेकिन हाल में कुछ घटनाएं ऐसी आयी है, जिसमें पुलिसकर्मी आमलोगों के साथ दुर्व्यवहार करते व मारपीट करते देखे गये हैं, जिससे पुलिस की छवि खराब हुई है।

See also  CG Morning News: सीएम बैठक से लेकर खेल और रोजगार तक: आज की प्रमुख खबरें

डीजीपी ने सभी आईजी और एसपी को आदेश दिया है कि हाल में घटित इस प्रकार के प्रकरणों पर विभागीय जांच बैठाकर तत्काल कड़ी कार्रवाई करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।