धमतरी। धमतरी जिला पंचायत सदस्य के साथ मारपीट करने वाले हरियाणा के आठवें आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उसके कब्जे से लूटी गई सोने की चैन मोबाइल आदि भी बरामद की गई है।

बता दें कि शुक्रवार रात को ग्राम जोरातराई रेत खदान में जिला पंचायत सदस्य खूब लाल ध्रुव और उसके साथियों के साथ रेत खदान के संचालक नागू चंद्राकर और उसके आदमियों ने जानलेवा हमला कर बंधक बनाकर उन्हें पीटा था, इस मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।

मामले में पुलिस ने कल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, वहीं आज हरियाणा के आठवें आरोपी गुरुबचन सिंह 56 वर्ष निवासी सिरसा हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि इस व्यक्ति ने खूब लाल के साथ खदान गये लोगों के साथ मारपीट करने के बाद उनकी सोने की चैन मोबाइल आदि लूट लिया था।

इधर ज्ञात हो कि रेत खदान में बाहरी लोगों और लठैतों के रखने का लगातार विरोध होता रहा है। इसके बाद भी रेत खदान में संचालक बाहरी लोगों को बुलाकर यहां गुंडागर्दी को बढ़ावा दे रहे है। इस मामले में अब तक पकड़े गये कुल लोगो मे यह पांचवा बाहरी व्यक्ति है। बहरहाल इस सम्बंध में एएसपी मनीषा ठाकुर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

See also  सांस्कृतिक विरासत की अनमोल धरोहर है ढोकरा शिल्प

वहीँ पुलिस सूत्रों की माने तो रेत खदान मामले में पकड़ा गया आठवां व्यक्ति गुरुबचन सिंह सेना में रह चुका है। गुरुबचन सिं यहा खदान में मारपीट जानलेवा हमले लूट के अपराध में पकड़ा गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।