सचिन तेंदुलकर हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज, 27 मार्च को हुए थे कोरोना पॉजिटिव
सचिन तेंदुलकर हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज, 27 मार्च को हुए थे कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को शुक्रवार को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वो 27 मार्च को कोविड-19 पॉजिटिव हुए थे। इसके बाद उनको 2 अप्रैल को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था।


अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वो कुछ दिन घर में क्वारंटाइन रहेंगे। सचिन हाल में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंडिया लीजेंड्स की कप्तानी करते नजर आए थे। इस टूर्नामेंट में भारत लीजेंड्स की ओर से खेलने वाले सचिन समेत चार खिलाड़ी कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव निकले थे।

सचिन ने हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद ट्वीट किया कि अस्पताल से अभी घर लौटा हूं और कुछ दिन घर पर क्वारंटीन रहूंगा। आराम करूंगा। मैं आप सभी को शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं। मैं सभी मेडिकल स्टाफ का ऋणी हूं और वे एक वर्ष से अधिक समय से इसी तन्मयता के साथ कठिन परिस्थिति में काम किए जा रहे हैं।

बता दें कि सचिन के अलावा एस बद्रीनाथ, यूसुफ पठान और इरफान पठान भी कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव निकले थे। रायपुर में खेले गये इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने सचिन की अगुवाई में जीत दर्ज की थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।