टीआरपी डेस्क। Divorce Celebration : शादी जहां जीवन की नई शुरुआत मानी जाती है, वहीं तलाक को अब भी समाज में नकारात्मक नजरिए से देखा जाता है। लेकिन बदलते वक्त के साथ लोग अब इसे एक नई शुरुआत के रूप में अपनाने लगे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही तलाक का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक युवक ने अपनी ‘आज़ादी’ को बेहद अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया।

कर्नाटक के बीरादर डीके (Biradar DK) नाम के इस शख्स ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें सबसे पहले उसकी मां उसे दूध से स्नान कराती नज़र आ रही हैं, जिसके बाद वह नए कपड़े पहनकर ‘Happy Divorce’ लिखा हुआ केक काटते दिखाई दे रहा है और उसी केक में लिखा है “120 ग्राम सोना और ₹18 लाख नकद दिया है। अब मैं सिंगल हूं, खुश हूं और आज़ाद हूं। My Life, My Rules.”

युवक के वीडियो पोस्ट करते ही प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। पुरुष जहां उनके इस साहसिक फैसले की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई महिलाएं उन्हें ‘मम्माज़ बॉय’ कहकर ट्रोल कर रही हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर लिखा,”ऐसे ‘मम्माज़ बॉय’ से लड़की बच गई” तो एक और ने कहा,”अब उसकी मां ही उसका ध्यान रख लेंगी, दोबारा शादी मत करना।” हालांकि कुछ यूजर्स ने कहा “कम से कम उसने गलत रिश्ते से बाहर निकलने का फैसला लिया, जो कई लोग समाज के डर से नहीं कर पाते।”

See also  लखनऊ में 'तांडव' पर 'तांडव': सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर और तिग्मांशु धूलिया के खिलाफ FIR

समाज की बदलती सोच या दिखावा ?

Divorce Celebration : भारत जैसे देश में तलाक के बाद अक्सर लोग अवसाद, सामाजिक दबाव और आत्मग्लानि का सामना करते हैं। लेकिन यह वीडियो बताता है कि अब कुछ लोग तलाक को एक नई शुरुआत मानकर खुलकर जीवन जीने का निर्णय ले रहे हैं। हालांकि यह भी सच है कि रिश्तों में सम्मान और संतुलन जरूरी होता है, वरना ‘मम्माज़ बॉय’ बनाम ‘लिबरेटेड वुमन’ की बहस सोशल मीडिया पर यूं ही जारी रहेगी।