दिवाली-छठ पूजा स्पेशल: 4 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच, पटना, बेंगलुरु, भोपाल और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को फायदा

रायपुर/बिलासपुर। दिवाली के साथ ही छठ को देखते हुए कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था 2 नवंबर से 7 नवंबर तक स्पेशल ट्रेन में रहेगी।

इन ट्रेनों में रहेंगे अतिरिक्त कोच

दुर्ग–पटना छठ स्पेशल : एक स्लीपर और एक एसी-3 अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की गई है। इसके तहत 2 से 6 नवंबर को दुर्ग से पटना और पटना से दुर्ग ट्रेन में 3 से 7 नवंबर को यह कोच उपलब्ध रहेगी।
पटना-दुर्ग छठ स्पेशल : एक स्पीलपर और एक एसी 3 अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की गई है। इसमें 7 नवंबर को दुर्ग से और 8 नवंबर को पटना से अतिरिक्त कोच उपलब्ध रहेगी।
यशवंतपुर-कोरबा-यशवंतरपुर : यशवंतपुर से 2 से 30 नवंबर तक और कोरबा से 4 नवंबर से 2 दिसंबर तक अतिरिक्त कोच की सुविधा मुहैया कराई है।
हबीबगंज-सांतरागाछी-हबीबगंज स्पेशल : 3 नवंबर से 24 नवंबर तक हबीबगंज से सांतरागाछी और 4 नवंबर से 25 नवंबर तक सांतरागाछी-हबीबगंज में अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की गई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।