महिला आयोग के कार्यालय में डॉक्टर से मारपीट, कांग्रेस नेत्री के पीए के खिलाफ FIR दर्ज कराने सिविल लाइन थाने पहुंच डाक्टर्स

रायपुर। महिला आयोग के कार्यालय में सुनवाई के लिए पहुंचे डॉक्टर से मारपीट किए जाने से डाक्टर्स में भारी आक्रोश है। मारपीट के बाद डॉक्टर्स सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे हैं।

जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के सुयश अस्पताल के डॉयरेक्टर डॉ. मनोज लाहोटी आज सुनवाई के लिए आयोग के दफ्तर पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर बातचीत हो गई, इतने में ही आयोग के अंदर डॉ. मनोज लाहोटी की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी।

सुयश अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर ने महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक के पीए पर मारपीट का आरोप लगाया है। बड़ी संख्या में डॉक्टर्स सिविल लाइन थाने पहुंचे हुए हैं, जहां आरोपी पीए के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले में महिला आयोग का पक्ष सामने नहीं आ पाया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।