नई दिल्ली। दो महीने के अंतराल के बाद घरेलू यात्री उड़ानें सोमवार से शुरू हो जायेंगी। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘घरेलू नागरिक उड्डयन का परिचालन चरणबद्ध तरीके से 25 मई से शुरू किया जायेगा। सभी हवाई अड्डों और विमान सेवा कंपनियों को इसकी जानकारी दी जा रही है। इसके लिए राज्यों की अनुमति जरूरी होगी।


उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस‘कोविड-19′ के संक्रमण को देखते हुये हवाई अड्डों पर तथा विमान के अंदर बरती जाने वाली सावधानियों और नयी परिस्थितियों में परिचालन के तौर-तरीकों के बारे में मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) संबंधी दिशा-निर्देश जल्द जारी किये जायेंगे।


आपको बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए 25 मार्च से देश में सभी घरेलू यात्री उड़ानों के परिचालन पर रोक लगा दी गयी थी, हालांकि मालवाहक विमानों और विशेष अनुमति प्राप्त यात्री विमानों का परिचालन हो रहा था। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन 22 मार्च से ही बंद है।

See also  यार्ड में खड़ी ट्रेन के एसी कोच में लगी आग, दुर्ग स्टेशन परिसर में मची अफरा-तफरी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।