टीआरपी न्यूज। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप व बेटी-दामाद के साथ थोड़ी देर में अहमदाबाद पहुंचेंगे। ट्रंप वहां पीएम मोदी के साथ अहमदाबाद एयरपोर्ट से मोटेरा स्टेडियम तक 22 किमी लंबा रोड शो करेंगे। उसके बाद ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में मोदी के साथ लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह ताजमहल देखने के लिए आगरा जाएंगे।


एयरफोर्स वन: 1013 किमी/घंटे रफ्तार… वह प्लेन जिससे भारत आ रहे हैं डॉनल्ड ट्रंप

डॉनल्ड ट्रंप बतौर अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी पहली यात्रा पर 11.40 मिनट पर अहमदाबाद पहुंचेंगे। उनका चलता फिरता ‘वाइट हाउस’ एयरफोर्स वन जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर ईंधन भरवाकर गुजरात के लिए उड़ान भर चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति का प्लेन खासियतों से भरा है। दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स के लिए बनाए गए इस विमान की खूबियां भी जबरदस्त हैं।

उनके आने से पहले उनकी खास लिमोजीन कार द बीस्ट और ‘बख्तरबंद’ हेलिकॉप्टर मरीन वन भारत आ चुका है। जिस तरह उनकी कार और हेलिकॉप्टर खास है, उसी तरह उनका विमान एयरफोर्स वन भी बेहद खास है, जिससे वह ट्रैवल करते हैं।

See also  ब्रेकिंग महाराष्‍ट्र: सोनिया से मिलने पहुंचे शरद पवार बोले- शिवसेना को चुनना होगा अपना रास्‍ता

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।