नई दिल्ली/रायपुर। देश में कोरोना को लेकर खौफ बढ़ता जा रहा है। भारत में अब तक कोरोना के 255 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने मान्यता प्राप्त निजी प्रयोगशालाओं (लैब) को जांच की मंजूरी दे दी है।

राजधानी रायपुर के डॉक्टर लाल पैथो लैब और SRL Diagnostics lab, Raipur को कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए मंजूरी मिली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ICMR ने निजी प्रयोगशालाओं को कोरोना के प्रत्येक जांच की कीमत 4,500 रुपए से 5,000 रुपए के बीच रखने का निर्देश दे सकता है।

अधिकारी ने अनुसार, ‘ऐसा लगता है कि कोई भी इसे मुफ्त में नहीं करना चाहता। यही वजह कि निजी लैब को कोरोना की जांच के लिए प्रत्येक की कीमत 4,500 से 5,000 रुपए के बीच रखने को कहा जाएगा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  छत्तीसगढ़ में बीमार बुजुर्गों, स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को आज से प्रिकॉशन डोज लगना शुरू

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।