रमन सिंह

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कांग्रेस में मचे घमासान पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमनसिंह ने तीखा कटाक्ष किया है। रमन ने अपने भाजपा शासन काल के 15 साल की याद दिलाते हुए तंज किया है कि उनके कार्यकाल में सिर्फ विकास ही मुद्दा रहा है। उन्होंने टवीट किया है कि 15 साल तक छत्तीसगढ़ न डोला था, न अड़ा था बस विकास आगे बढ़ा था..। आज छत्तीसगढ़ को याद आ रहे हैं तरक्की व समृद्धि के 15 साल।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में सीएम बदले जाने की अटकलों के बीच दिल्ली में मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के समर्थक अड़े हुए हैं। शुक्रवार को दिनभर सीएम बदले जाने के कयास लगाते रहे हैं। अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है। भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह इसी मुद्दे को लेकर ​हमलावर हो गए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।