नहीं रहे पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. शक्राजीत नायक, रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था उपचार
नहीं रहे पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. शक्राजीत नायक, रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था उपचार

रायगढ़। पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. शक्राजीत नायक (Dr. Shakrajit Nayak)का शनिवार को निधन हो गया है। उनका इलाज राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।

बता दें कि शक्राजीत नायक ने अपना राजनीतिक सफर बीजेपी से शुरु किया था बाद में वे कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्हें पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष स्व. नंद कुमार पटेल के बेहद करीबी लोगों में गिना जाता था। वर्तमान में उनके पुत्र प्रकाश नायक रायगढ़ से कांग्रेस के विधायक चुने गए हैं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  ICICI बैंक की पूर्व MD को CBI ने किया गिरफ्तार, पति को भी किया अरेस्ट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।