रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल में 26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के प्रांगण में मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता ने उपस्थिति अधिकारियों व कर्मचारियो को “संविधान दिवस“ पर संविधान के प्रति दृढ संकल्पित रहने की शपथ दिलाई।

बता दें कि भारत में 26 नवम्बर, 1949 को संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को स्वीकृत किया गया था, जो 26 जनवरी, 1950 में प्रभाव में आया। डा. भीमराव अंबेडकर को भारत के संविधान का जनक कहा जाता है।

इस अवसर पर गुप्ता ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई कि-हम भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक, गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागारिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढाने के लिए दृढसंकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते है।

See also  छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा ने पीडीएस दुकानों का किया निरीक्षण, स्टॉक से अधिक खाद्यान्न मिला तो कार्रवाई के निर्देश

इस अवसर पर रायपुर मंडल के अपर मंड़ल रेल प्रबंधक (इंफ्रास्ट्रक्चर) डॉ दर्शनीता बी अहलुवालिया, अपर मंड़ल रेल प्रबंधक (परिचालन) अमिताव चौधरी सहित समस्त विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। साथ ही मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों में भारत का संविधान आर्टिकल 51 ए, मूल कर्तव्य के पम्पलेट यात्रियों को वितरित किए गए।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।