रायपुर ग्लोबल इंवेस्टर्स मीट 2022
रायपुर ग्लोबल इंवेस्टर्स मीट 2022

बैकुंठपुर। कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री शिव डहरिया की सभा के दौरान लिफ्ट के लिए छोड़ी गई जगह में गिरने से एक कार्यकर्ता की मौत की खबर सामने आई है।

मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक कोरिया में जिला कांग्रेस भवन में मंत्री शिव डहरिया की सभा चल रही थी। इसी दौरान लिफ्ट की खाली जगह पर एक कार्यकर्ता नीचे गिर गया। युवक के सर के बल गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।

गड्ढे के करीब ही नाशिम अज़हर बैठा हुआ था। तभी अचानक वो उस गड्ढे में सिर के बल नीचे गिर गया। इस हादसे के बाद गम्भीर हालत में नाशिम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

युवक की मौत के बाद जिला कांग्रेस भवन में हंगामा मच गया। फिलहाल दुर्घटना की वजह सामने नहीं आ पाई है।

See also  प्रियंका गांधी के बाद सोनिया से मिले सीएम भूपेश, छत्तीसगढ़ के राजनैतिक हालात पर हो रही है चर्चा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।