टीआरपी डेस्क। गुजरात के अहमदाबाद में रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा होते-होते बच गया। जहां रथ यात्रा के दौरान खड़िया गोलावद के पास हाथी बेकाबू हो गया, जिससे अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि, डीजे के अत्यधिक शोर के कारण हाथी बेकाबू हुआ। इस घटना में दो लोग घायल हो गए हैं। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि बेकाबू हाथी रेलिंग तोड़ते हुए भाग रहा है।

वन विभाग के कर्मियों ने पाया काबू
वन विभाग के कर्मियों ने हालात का संभाला, और हाथी पर काबू पाया। बता दे कि, इस रथ यात्रा में 18 हाथियों का ग्रुप सबसे आगे चल रहा था। सब कुछ सामान्य चल रहा था, फिर अचानक एक नर हाथी का उग्र हो गया। शुरुआत में हाथी इधर-उधर टहलता रहा, फिर कुछ देर बाद भीड़ की तेजी से दौड़ने लगा। हाथी के इस प्रकार बेकाबू होने से वहां मौजूद श्रद्धालु और लोग दहशत में आ गए और अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

इस घटना के कारण कुछ समय के लिए रथ यात्रा रोकनी पड़ी। मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इस घटना में कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। हालांकि वन विभाग के कर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

देखें वीडियो…

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।