अमृतसर। Earthquake in Punjab: देश मे एक के बाद एक भूकंप के झटके महसूस किए जा रहा है। ताजा खबर पंजाब से है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सोमवार तड़के करीब 3.42 बजे पंजाब के अमृतसर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 4.1 रहा। भूकंप की गहराई जमीन से 120 किमी नीचे थी।

Earthquake in Punjab: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप के झटके पाकिस्तान के विभिन्न शहरों में भी महसूस हुए हैं। बता दें, दिल्ली और इससे सटे इलाकों में पिछले हफ्ते भूकंप के कई झटके दर्ज किए गए हैं। 9 नवंबर को आए भूकंप का केंद्र नेपाल था, जिसकी तीव्रता 6.3 मापी गई थी।

Earthquake in Punjab: भारत के 8 राज्यों में झटके महसूस किए गए हैं, जिनमें दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर शामिल रहे। भारत में जान-मान का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन नेपाल में 6 लोगों की जान चली गई। इसके बाद 12 नवंबर को फिर से नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। इस बार भी भारत के कुछ राज्यों में झटके महसूस किए गए।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।