Earthquake tremors in Uttarkashi, earth trembled 5 times late night, people sitting outside homes all night
Earthquake tremors in Uttarkashi, earth trembled 5 times late night, people sitting outside homes all night

पौड़ी गढ़वाल। Earthquake in Uttarkashi: उत्तरकाशी के पौड़ी गढ़वाल जिले में शनिवार देर रात 5 बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, तीव्रता 2.5 रही। अनहोनी के डर लोग पूरी रात घर से बाहर बैठे रहे।

Earthquake in Uttarkashi: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) की वेबसाइट के अनुसार, इससे पहले गुरुवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में सुबह करीब 10.31 बजे 2.4 तीव्रता का हल्का भूकंप आया था।

Earthquake in Uttarkashi: भूकंप के झटके को महसूस होने के बाद से उत्तरकाशी में लोग दहशत में हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात 12:39 बजे से 1:15 बजे के बीच ये झटके महसूस किए गए। बता दें कि उत्तरकाशी जनपद भूकंप की दृष्टि से जोन 5 में आता है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।