टीआरपी डेस्क। गुजरात में सोमवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया गया है कि भूकंप का केंद्र कच्छ से 15 किलोमीटर दूर रहा। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया है कि भूकंप के झटके 12:57 बजे महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 रही। 

भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। इससे पहले रविवार को कच्छ में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था। बताया गया है कि आज आए भूकंप का केंद्र भुज के भचाउ के पास रहा। कल रात जो भूकंप आया था, उसका भी केंद्र भचाउ ही था। 
 
मिली जानकारी के अनुसार, कल रात से लेकर अब तक 11 बार छोटे-बड़े भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। लोगों में भय का माहौल है। हालांकि, अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। 

इससे पहले, रविवार रात 8:13 बजे गुजरात में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र कच्छ में भचाउ के पास 10 किलोमीटर अंदर रहा। भूकंप के झटकों से कई घरों में दरारें आ गईं। 


रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।