गोवा में हर दूसरा शख्स कोरोना संक्रमित, पॉजिटिविटी दर 50 प्रतिशत पहुंची
गोवा में हर दूसरा शख्स कोरोना संक्रमित, पॉजिटिविटी दर 50 प्रतिशत पहुंची

पणजी। तटीय राज्य गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण की दर 50 प्रतिशत होने के बीच लागू किए गए चार दिवसीय लॉकडाउन के दौरान शुक्रवार को लोग घरों के अंदर ही रहे और सड़कें सुनसान दिखीं। लगभग 16 लाख की आबादी वाले इस छोटे से राज्य में महामारी की दूसरी लहर में संक्रमण के मामलों में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।

गोवा सरकार को चिंतित करनेवाला घटनाक्रम यह है कि राज्य में 24 घंटे में संक्रमण दर 50 प्रतिशत रही क्योंकि 5,910 नमूनों में से 3,019 नमूने पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही राज्य में महामारी से एक दिन में 36 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आज सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन ही दिखे और पाबंदियों को लागू करने के लिए विशेषकर शहरी इलाकों में सख्त निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोग सहयोग कर रहे हैं और वे अपने-अपने घरों के अंदर ही हैं।

पर्यटकों को लुभाने वाले लोकप्रिय समुद्र तट सुनसान पड़े हैं। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंद ने बुधवार को पाबंदियों की घोषणा करते हुए कहा था, ”साप्ताहिक बाजार लॉकडाउन के दौरान बंद रहेंगे। कसीनो भी बंद रहेंगे। हालांकि औद्योगिक गतिविधियां जारी रहेंगी।


उन्होंने कहा था कि टीकाकरण केंद्र भी खुले रहेंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की गोवा इकाई ने शुक्रवार को मांग की कि लॉकडाउन 15 दिन के लिए बढ़ाया जाना चाहिए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।