रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय फैक्लटी ऑफ फार्मेसी द्वारा शनिवार को एचपीएलसी (उच्च-प्रदर्शन

तरल क्रोमैटोग्राफी) पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ

मुख्य अतिथि डॉ. विनोद कुमार वर्मा ने किया। डॉ. वर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों में एचपीएलसी के उपयोग पर

विस्तारपूर्वक चर्चा की।

 

 

कार्यक्रम को दो भागों में बांटा गया, जिसमें पहला सिध्दांतिक तथा दूसरा प्रायोगिक भाग रहा। सिध्दांतिक

भाग में डॉ. वर्मा ने सर्वप्रथम एचपीएलसी की कार्य प्रणाली, रूपरेखा, सिद्धांत, निर्देश व आवश्यक

सावधानियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रतिभागियों को विस्तारपूर्वक समझाया। इसके बाद उन्होंने नमूना

(सेम्पल) तैयार करने से लेकर, परिणाम को विश्लेषण तक पंक्तिबद्ध तरीके से प्रायोगिक कराकर प्रतिभागियों

को सिखाया। उन्होंने कैफीन तथा रिनैटिडीन दवाइयों के नमूने तैयार कर उसका मात्रात्मक अध्ययन भी बताया।

 

 

इसी प्रकार दूसरे चरण में दिल्ली से शीमाडजू कंपनी के इंजीनियर अनिल शर्मा द्वारा प्रतिभागियों को एचपीएलसी

संयंत्र की कार्यप्रणाली तथा प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। अंत में विशिष्ट अतिथि डॉ. वाराप्रसाद

कोला ने अपने अभिभाषण से कार्यशाला की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

 

 

इस अवसर पर सुदीप मंडल, सहायक प्राध्यापक डॉ. भूमिका चंद्राकर, सोनम छिपाने, पूनम साहू, सहायक

प्राध्यापिका, खुशबू गुप्ता, निशु आदित्य, प्रांजुल श्रीवास्तव, भारत साहू, ओमप्रकाश साहू, टीकम साहू सहित

अन्य कार्यालय सहायक उपस्थित रहे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।