टोक्यो। Explosion in Japan’s Prime Minister’s meeting: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर स्मोक बम से हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार, वह एक सभा में भाषण दे रहे थे। पुलिस ने मौके से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। जापानी मीडिया के अनुसार शनिवार को वाकायामा शहर में एक बाहरी भाषण के दौरान जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा के पास एक पाइप जैसी वस्तु फेंकी गई थी।

Explosion in Japan’s Prime Minister’s meeting: बता दें ​कि इससे पहले जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की अभियान भाषण देते समय हत्या कर दी गई थी। यह घटना ठीक नौ महीने बाद सामने आई है। जापान अगले महीने हिरोशिमा में सात (जी7) नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाला है।

Explosion in Japan’s Prime Minister’s meeting: जापान मीडिया जिजी के हवाले से बताया कि फुमियो किशिदा पर जानलेवा हमला तब हुआ है, जब वह सभा में अपना भाषण दे रहे थे। सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने बताया कि घटनास्थल पर विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभाला और किशिदा को घेरे में लेते हुए सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। पुलिस ने मौके से एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

See also  प्रदेश में नमक की कालाबाजारी को लेकर अफरा-तफरी, सरकार ने कहा-पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

Explosion in Japan’s Prime Minister’s meeting: जिजी के मुताबिक, आरोपी की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है लेकिन, सूत्रों का कहना है कि सभा पर स्मोक बम फेंकने वाला वही था। पुलिस टीम उनसे सघन पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि वह सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के एक उम्मीदवार के समर्थन में स्पीच दे रहे थे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।