बिलासपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में बिलासपुर (Bilaspur) जिले की एक युवती से फेसबुक

(Facebook) में दोस्ती (Friendship) कर शादी (Marriage) के लिए बहला—फुसला कर दुष्कर्म

(Rape) करने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर आरोपी युवक (Accused)

अमन तिवारी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 

ये है पूरा मामला:

दरअसल, युवक अमन तिवारी जशपुर (Jashpur) जिले के बगीचा इलाके का रहने वाला है। वह पीएससी

(PSC) की तैयारी करने के लिए बिलासपुर आया था। यहां युवक फेसबुक के माध्यम से एक युवती को शादी

के जाल में फंसा लिया। इसके बाद लगभग दो वर्ष तक युवती से दुष्कर्म करता रहा।

 

 

युवती ने शादी के लिए कहा तो युवक मुकर गया

युवती के मुताबिक युवक ने उससे कहा था कि वो उससे प्यार करता है और शादी भी उन्हीं से करेगा।

इसी विश्वास का फायदा उठाकर आरोपी युवक उससे दो साल तक शारीरिक संबंध (Physical Relationship)

बनाता रहा। इस दौरान युवती ने जब युवक से शादी करने की बात कही, तो युवक ने उसे

अपनाने से इंकार कर दिया।

 

युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

लड़के से मिले इस धोखेबाजी से आहत होकर युवती ने तत्काल आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में

रिपोर्ट दर्ज करा दी। युवती की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी

युवक अमन तिवारी को मौके पर दबिश देकर अपने हिरासत में ले लिया। और आगे की कार्रवाई

शुरू कर दी है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।