कानपुर। Famous magician OP Sharma passes away: मशहूर जादूगर ओपी शर्मा का शनिवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने कानपुर के फार्च्यून अस्पताल में अंतिम सांस ली. मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही जानकारी के मुताबिक, वे कोरोना संक्रमित थे और उनका डायलिसिस भी चल रहा था।

ओपी शर्मा ने अपनी जादू की कला से देश-विदेश में बड़ा नाम कमाया। ओपी शर्मा मूल रूप से बलिया के रहने वाले थे। ओपी शर्मा ने 2002 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर गोविंद नगर से विधानसभा चुनाव लड़ा था। अपने चुनाव प्रचार के दौरान जादू दिखाकर वोट मांगते नजर आए थे। उनकी वोट मांगने के अंदाज से चुनावी सभाओं में भीड़ तो खूब जुटी, लेकिन वोट नहीं जुटा पाए।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।