छत्तीसगढ़ पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा - यहां के किसानों का आभार जताने आया हूँ
छत्तीसगढ़ पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा - यहां के किसानों का आभार जताने आया हूँ

रायपुर। किसान नेता राकेश टिकैत छत्तीसगढ़ के दौरे पर आज रायपुर पहुंचे। इस दौरान नमस्ते चौक पर नेताओ और कार्यकर्ताओं ने किसान नेता का भव्य स्वागत किया गया।

आंदोलन में छत्तीसगढ़ के किसानों का भी रहा योगदान

इस दौरे के सम्बन्ध में पूछे जाने पर राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली के आंदोलन में यहां के किसानो का भी योगदान रहा। जब भी देशव्यापी आंदोलन हुए यहां के किसानों और आम लोगों ने भी छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन किया। मैं उनका आभार जताने आया हूँ।

बड़ा सवाल है MSP का…

राकेश टिकैत ने कहा कि देश में एक बड़ा सवाल एमएसपी का है, जो संदेश जाना था, वह मीडिया के माध्यम से पूरे देश में चला गया है। एमएसपी की मांग को लेकर सरकार से आगे बातचीत करेंगे, और समाधान निकालेंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन स्थगित होते हैं, खत्म नहीं होते। विशेषज्ञ लोग सरकार को MSP के बारे में गलत गलत राय दे रहे हैं, देश में एमएसपी लागू होहोगा तो सरकार को और ज्यादा टैक्स मिलेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।