कवर्धा में करंट से मादा तेंदुए की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार
कवर्धा में करंट से मादा तेंदुए की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार

रायपुर/कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में शिकारियों के लगाए करंट की चपेट में आकर एक मादा तेंदुए की मौत हो गई। घटना लोहारा रेंज के कौहा पानी जंगल की है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। बता दें कि इससे पहले भी बायसन और मवेशई की करंट की चपेट में आने से मौत हो चुकी है।

वन विभाग की टीम ने एक मकान से GI तार और कुछ सामान भी जब्त किया है। वहां से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, कवर्धा में लोहरा वन परिक्षेत्र में भटेला टोला क्षेत्र क्रमांक-3 में मादा भालू का शव मिला है। उसकी उम्र करीब 3 साल बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि मौके से तार मिला है, जिसमें करंट लगाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी तेंदुए की मौत करंट लगने से होने की पुष्टि हुई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।