मुुंगेली नगर पालिका में आखिरकार कांग्रेस का अध्यक्ष, BJP के 2 पार्षदों ने की क्रॉस वोटिंग, खैरागढ़ में निकालनी पड़ी पर्ची
मुुंगेली नगर पालिका में आखिरकार कांग्रेस का अध्यक्ष, BJP के 2 पार्षदों ने की क्रॉस वोटिंग, खैरागढ़ में निकालनी पड़ी पर्ची

मुंगेली/खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के मुंगेली नगर पालिका में भी कांग्रेस का ही नगर पालिका अध्यक्ष चुना गया हैं। कांग्रेस के हेमेंद्र गोस्वामी ने बीजेपी उम्मीदवार गायत्री देवांगन को 08 वोटों से हरा दिया है। 22 पार्षदों वाले इस नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशी को 13 और बीजेपी प्रत्याशी को सिर्फ 05 ही मिले हैं। जबकि इस नगर पालिका में बीजेपी के 11 पार्षद थे। बीजेपी के 2 पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग भी की है। जानकारी के मुताबिक, 03 पार्षदों के वोट निरस्त कर दिए गए हैं।

हालांकि बीजेपी के किन पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की है। यह भी साफ नहीं हो पाया है। इससे पहले हुए चुनाव में यहां कांग्रेस के 10 पार्षद जीतकर आए थे। वहींं एक निर्दलीय पार्षद भी था। इसी वजह से संभावना है कि एक निर्दलीय पार्षद और 2 बीजेपी के पार्षदों ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष संतूलाल सोनकर नाली घोटाला मामले में जेल में हैं इस कारण वह मतदान नहीं कर सके और कुल 21 पार्षदों ने ही मतदान किया है।

See also  सीजी न्यूज: बीजेपी की नगरपालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों की सूची जारी, महासमुंद से डॉ. विमल चोपड़ा को टिकट

खैरागढ़ में हुआ टाई, कांग्रेस के खाते में गए दोनों पद

खैरागढ़ में नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर आज सुबह से ही गहमा-गहमी माहौल रहा। भारी-भरकम सुरक्षा इंतजाम के बीच पार्षदों की वोटिंग में टाई हो गया। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के यहां 10-10 पार्षद हैं।

टाई हो जाने के बाद प्रशासनिक अफसरों ने पर्ची के जरिए फैसला करने का निर्णय लिया। पर्ची के जरिए हुए चुनाव में कांग्रेस से शैलेन्द्र वर्मा अध्यक्ष और रज्जाक खान उपाध्यक्ष चुने गए। भाजपा की ओर से चंद्रशेखर यादव अध्यक्ष और विनय देवांगन उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी बनाए गए थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।