Fire in Hyderabad hotel: हैदराबाद/ सिकंदराबाद । हैदराबाद के होटल में सोमवार रात 10 बजे आग लग गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के वक्त इमारत में 25 लोग थे।

Fire in Hyderabad hotel: मौके पर मौजूद कई लोगों ने होटल में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। एक की हालत नाजुक है। कुछ लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों से भी कूद गए।

रात में रीचार्ज यूनिट में भड़की आग

Fire in Hyderabad hotel: नॉर्थ जोन DCP चंदना दीप्ति ने बताया कि होटल के ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर रीचार्ज यूनिट थी। आग कल रात करीब 9:30 बजे बेसमेंट में लगी थी जहां इलेक्ट्रिक बाइक रखी थीं।

Fire in Hyderabad hotel: सबसे पहले आग कहां लगी इसकी सूचना नहीं है। आग यहीं से फैली। आग ने पहली और दूसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। धुआं काफी ज्यादा भर गया था और दम घुटने से लोगों की जान चली गई।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।