प्रारंभिक रिपोर्ट में सामने आई लापरवाही,कंपनी के पास फायर फाइटिंग टीम तक नहीं

रायपुर। राज्य पॉवर कंपनी के दफ्तर में आगजनी की घटना की उच्च स्तरीय जांच में पांच निजी कंपनियों से

पॉवर परचेस की भी फाइल खाक होने की बात सामने आई है। यही नहीं, पॉवर जनरेशन और ट्रांसमिशन की

भी फाइलें भी जली हैं।

 

इन फाइलों में भुगतान से जुड़ी फाइलें और दस्तावेज थे। आशंका यह भी जताई जा रही है कि आग जानबूझकर

लगाई गई है। क्योंकि निजी कंपनियों के साथ पॉवर परचेस का लेकर अलग-अलग स्तरों पर शिकायतें भी हुई थी,

लेकिन प्रारंभिक रिपोर्ट में कोई ज्वलनशील पदार्थ नहीं मिलने की जानकारी नहीं मिली है। सूत्र बताते हैं कि उक्त

फाइलों में विद्युत उत्पादकों के भुगतान के लिए नोट शीट, उत्पादकों के देयक और वित्त संकाय में भुगतान के

अनुमोदन और डेबिट स्लीप इत्यादि दस्तावेज भी थे।

 

हालांकि अब यह कहा जा रहा है कि अन्य कंपनियों के सहयोग से जहां तक संभव हो सकेगा, फाइलों को फिर से

See also  Kalinga University: कलिंगा विश्वविद्यालय में IEEE KalingaConf 2026 का समापन: AI, IoT और ब्लॉकचेन पर जुटे दुनियाभर के विशेषज्ञ, 170 शोध-पत्र हुए प्रस्तुत

तैयार किया जाएगा। विद्युत सेवा भवन के द्वितीय तल में एमडी (ट्रेडिंग)के हॉल में गत 18 नवंबर को आगजनी की

घटना हुई थी। बताया गया कि पॉवर कंपनी के मुख्यालय में आगजनी को रोकने के लिए विभागीय फायर फाइटिंग

तक उपलब्ध नहीं था। प्रतिवेदन में उल्लेख किया गया है कि विद्युत कंपनियों के मुख्यालय में अग्निशमन की घटना

को रोकने के लिए विभागीय फायर फाइटिंग टीम उपलब्ध नहीं है। प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद गृह विभाग के प्रमुख सचिव

सुब्रत साहू की अगुवाई में गठित समिति मामले की पड़ताल कर रही है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।