Firing in Bathinda military station
Firing in Bathinda military station

बठिंडा। Firing in Bathinda military station: पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में बुधवार सुबह हुई फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गई। मिलिट्री स्टेशन को सील कर दिया गया है और लोगों आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। आर्मी ने बताया कि फायरिंग सुबह 4:35 बजे हुई और अब यह बंद हो गई है। आर्मी ने अभी इसे आतंकवादी हमला नहीं बताया है। यह भी साफ नहीं है कि मारे गए लोग जवान हैं या सिविलियंस।

Firing in Bathinda military station: मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि फायरिंग मिलिट्री स्टेशन के ऑफिसर्स मेस में हुई और फायरिंग करने वाला सादे कपड़ों में था। बठिंडा के SSP गुलनीत खुराना ने इस हमले के आतंकवादी घटना होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि यह जवानों की आपसी फायरिंग हो सकती है।

Firing in Bathinda military station: बता दें कि बठिंडा कैंट एशिया की सबसे बड़ी सैनिक छावनी है। इस मिलिट्री स्टेशन की बाउंड्री करीब 45 किलोमीटर की है। यहां का एम्युनेशन डिपो देश के सबसे बड़े डिपो में से एक है। पंजाब पुलिस सूत्रों ने बताया कि 2 दिन पहले एक राइफल और 28 गोलियां गायब हुई थी। इस घटना के पीछे आर्मी का ही कोई व्यक्ति हो सकता है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।