Firing in supermarket, 10 killed including security guard, 3 injured
Firing in supermarket, 10 killed including security guard, 3 injured

न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क के बफेलो इलाके के एक सुपर ( Firing in New York Buffalo supermarket ) मार्केट में शनिवार को फायरिंग हुई, जिसमें अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। गोलीबारी में 3 लोग घायल हैं।

मरने वालों में एक सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल है। घटना भारतीय समयानुसार रविवार की रात 12 बजे हुई। जिन 13 लोगों को गोली मारी गई है, उनमें से 11 अश्वेत हैं।

जिस इलाके में यह घटना हुई, वह भी एक अश्वेत बहुल इलाका है। पुलिस नस्लीय हमले के एंगल से भी जांच कर रही है। हमले के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी जीन पियरे ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडेन को फायरिंग और उसके बाद की जांच के बारे में लगातार जानकारी दी जा रही है।

See also  दिल्ली में तीनों MCD के एकीकरण का रास्ता साफ, कानून पर लगी राष्ट्रपति की मुहर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।