करंट से पांच की मौत, सप्लाई काटने के लिए किए गए फोन का अधिकारी ने रिसीव नहीं किया, तड़फ-तड़फ कर तोड़ा दम

टीआरपी न्यूज। दुकान पर करंट से तीन बच्चों और 2 व्यस्कों की मौत के मामले में बिजली विभाग के जेई की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद करीब 15 मिनट तक पांचों लोग तड़पते रहे। लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। मामला यूपी के गाजियाबाद में नेहरू नगर के राकेश मार्ग स्थित का है।

घटनास्थल के पास रहने वाले बालकृष्ण अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने जेई को 2-3 बार कॉल किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं पिक किया। इसके बाद किसी प्रकार से मेन लाइन का नंबर निकालकर वहां कॉल की गई, जिसके बाद सप्लाई बंद हुई। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी और पांचों की मौत हो गई थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।