भारत में पहली बार एक दिन में 4200 मौतें, लगातार तीसरे दिन नए केस 4 लाख पार
भारत में पहली बार एक दिन में 4200 मौतें, लगातार तीसरे दिन नए केस 4 लाख पार

नई दिल्ली। भारत में coronavirus कोरोना वायरस का कहर कितना भयावह हो गया है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब हर दिन न सिर्फ केस बढ़ रहे हैं, बल्कि मौतों के मामलों में भी बड़ा इजाफा हो रहा है।

कोरोना की दूसरी लहर ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और भारत में एक दिन में करीब चार हजार से अधिक कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। वहीं, लगातार तीसरे दिन देश में 4 लाख से अधिक कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में शुक्रवार को कोरोना के रिकॉर्ड 4,01,228 नए मामले सामने आए। इसके बाद संक्रमण के कुल मामले 2,18,86,611 हो गए, जबकि देश में 37 लाख से अधिक मरीज अब भी इस बीमारी की चपेट में हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 4194 लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,38,268 हो गई है। लगातार बढ़ते मामलों के बीच सक्रिय मरीजों की संख्या 37,21,779 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.96 प्रतिशत है।

See also  टीआरपी सबसे पहले: 23 अगस्‍त को होगी जेईई एडवांस्‍ड की परीक्षा, जानिए शेड्यूल

देश में स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर घटकर 81.95 प्रतिशत हो गई है। बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 1,79,17,085 हो गई है, जबकि बीमारी से मरने वालों की दर 1.09 फीसदी दर्ज की गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।