नॉर्थ कोरिया में पहली बार ट्रेन से बैलिस्टिक मिसाइलों को किया लॉन्च, अमेरिका ने जताई चिंता

न्यूयॉर्क। उत्तर कोरिया अपना मिलिट्री प्रोग्राम को तेजी से विकसित करने में जुटा हुआ है। वह लगातार  मिसाइल परीक्षण कर रक्षा क्षेत्र में ताकतवर होना चाह रहा है। उत्तर कोरिया ने गुरुवार को कहा कि उसने पहली बार एक ट्रेन से बैलिस्टिक मिसाइलों को सफलतापूर्वक लॉन्च किया।

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा कि मिसाइलों को “रेलवे से चलने वाली मिसाइल रेजिमेंट” की एक ड्रिल के दौरान लॉन्च किया गया था, जिसने देश के पहाड़ी मध्य क्षेत्र में रेल पटरियों के साथ हथियार प्रणाली को पहुंचाया। नॉर्थ कोरिया ने 15 दिन के अंदर यह चौथा मिसाइल टेस्ट किया है, जिसने अमेरिका की चिंताएं बढ़ा दी।

पेंटागन ने बताया पड़ोसी देशों के लिए खतरा

अमेरिका के बीच लंबे समय से जारी तनाव के बीच उसके इस तीसरे मिसाइल टेस्ट पर अमेरिकी रक्षा विभाग की तरफ से इस पर चिंता भी जताई जा चुकी है। इधर अमेरिका का रक्षा विभाग पेंटागन ने कहा है कि नॉर्थ कोरिया का मिसाइल टेस्ट उसके पड़ोसियों और दूसरे देशों के लिए बड़ा खतरा है।

पेंटागन की मानें तो उत्तर कोरिया के मिसाइल टेस्ट से इस बात की जानकारी मिलती है कि नॉर्थ कोरिया किस कदर परमाणु शक्ति में आत्मनिर्भर बन रहा है यह दुनिया के लिए बड़ी चनौती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।