Former cricketer Salim Durrani passed away
Former cricketer Salim Durrani passed away

जामनगर। Former cricketer Salim Durrani passed away: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट, सिक्सर किंग सलीम दुर्रानी का गुजरात के जामनगर में देहांत हो गया। वह 88 साल के थे। दुर्रानी को कैंसर था। रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले क्रिकेटर

Former cricketer Salim Durrani passed away: सलीम दुर्रानी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले क्रिकेटर है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 29 टेस्ट खेले। दुर्रानी ने अपने करियर में 1202 रन बनाए। उनके बल्ले से 1 शतक और 7 अर्धशतक निकले। ऑलराउंडर खिलाड़ी ने 75 विकेट भी लिए।

Former cricketer Salim Durrani passed away: सलीम दुर्रानी का जन्म 11 दिसंबर, 1934 को अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था। जब वह आठ महीने के थे, तो उनका परिवार पाकिस्तान के कराची में शिफ्ट हो गया। जब भारत-पाकिस्तान का बंटवारा हुआ तो उनका परिवार भारत आ गया। उनके दादा भी फुटबॉलर थे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट से किया था डेब्यू

See also  शुभमन गिल ने टॉस जीतकर लखनऊ को दी चुनौती, ऋषभ पंत की अग्निपरीक्षा

Former cricketer Salim Durrani passed away: सलीम दुर्रानी टीम इंडिया के एक ऑलराउंडर के रूप में प्रसिद्ध थे। उन्होंने 1960 में मुंबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट से डेब्यू किया था। दुर्रानी दर्शकों की डिमांड पर छक्के लगाते थे। उन्होंने क्रिकेट के अलावा फिल्मों में भी काम किया। 1973 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अभिनेत्री परवीव बाबी के साथ ‘चरित्र’ फिल्म में नजर आए थे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।